Showing posts with label निराकार. Show all posts
Showing posts with label निराकार. Show all posts

Saturday, August 2, 2014

फूल की खुशबु


फूल की खुशबु 

सागर की गहराई ही सब कुछ नहीं है | 
फूलोंकी खुशबु भी यदि पास हो तो क्या बात है |

चार पंखुड़ीयोंसे निर्मित, एक आकृति हो तुम | 
काले कीचड़ पर उमटी, एक लाली हो तुम | 

हवाओंसे बात करती, एक आकांक्षा हो तुम | 
गगन की और देखती, एक कामना हो तुम | 

जिसने तुम्हे देखा, हसिसे खिलने लगा | 
जिसने तुम्हे गले लगाया, फूल सा बन गया | 

फूल तुम्हारा आकार है, खुशबू तुम्हारी निराकार है | 
फूल होना, मेरा होना है | 
खुशबू होना, तुम्हे पाना है | 
फूल होकर, मुझे पाना है | 
मुझे खोकर, तुम्हे पाना है |

ईश्वर या परमात्मा का जगत भी कुछ ऐसा ही है | जबतक मै हूँ और जहांतक मै हूँ तबतक ईश्वर के जगत का प्रारंभ नहीं होता | और जैसेही मै मिट जाताहूँ, ईश्वर के जगत का प्रारंभ होता है | मेरा होनाही एक बड़ी बाधा है | मेरा होनाही मुझे ईश्वर से दूर ले जाता है और मेरा मीटना ही ईश्वर के करीब ले आता है |