Sunday, August 3, 2014

दामिनी



दामिनी 

दर्द है सिनेमें, 
डॉक्टर्स दवा दे रहें है | 

लोगोंका स्नेह है, 
जो ईश्वर से दुवा मांग रहें है | 

साँस टूट रहि है, 
फिरभी जीना चाहती हूँ | 

कुछ भी आशा नहीं है, 
फिरभी आशा कर रहीं हूँ | 

घुट-घुट के मर रहीं हूँ, 
फिरभी जीना चाहती हूँ | 

हे भगवान, यह कैसा संसार है, 
यहाँ इन्सान के नामपर कुछ हैवान भी है |

यह कैसी सरकार है, 
जो किसीकी नहीं सुनती है | 

पर कई लोग है, 
जो हमसे लगते है | 

कई लोग है, 
जो विश्वास मुझे दिलाते है | 

जिना चाहती हूँ इसी आशासे, 
के इंसाफ मिलेगा जरूर एक दिन | 

इंसाफ की देवी है अंधी, 
पर विश्वास उसपर करती हूँ | 

लोगोने नाम दिया है मुझे दामिनी, 
बुरायिके दमन के लिए जीना चाहती हूँ | 

लोगोने नाम दिया है मुझे निर्भय, 
निर्भय होकर जीना चाहती हूँ | 

आज भारत में बलात्कार और बलात्कार जैसे लगातार होने वाले घिनौने कृत्य भारत की संस्कृति पर एक बहोत बड़ा कलंक है | कुछ नेता ऐसे घिनौने कृत्य को छोटा कृत्य बताकर ऐसे घिनौने कृत्य करने वालोंको प्रोत्साहित करते है | दामिनी यह घटना एक दर्दनाक और घिनौनी हरकत थी | कानून में बदलाहट करने के बाद भी भारत में इस तरह की घटनाये लगातार हो रही है | उपरोक्त कविता मैंने २८ दिसम्बर २०१२ को लिखी | बस उसके एक दिन बाद ही दामिनी ने दम तोड़ दिया और वह हमारे इस दुनिया से विदा हो गयी | यह कविता दामिनी के लिए मेरी एक भावपूर्ण श्रद्दांजलि |

Saturday, August 2, 2014

फूल की खुशबु


फूल की खुशबु 

सागर की गहराई ही सब कुछ नहीं है | 
फूलोंकी खुशबु भी यदि पास हो तो क्या बात है |

चार पंखुड़ीयोंसे निर्मित, एक आकृति हो तुम | 
काले कीचड़ पर उमटी, एक लाली हो तुम | 

हवाओंसे बात करती, एक आकांक्षा हो तुम | 
गगन की और देखती, एक कामना हो तुम | 

जिसने तुम्हे देखा, हसिसे खिलने लगा | 
जिसने तुम्हे गले लगाया, फूल सा बन गया | 

फूल तुम्हारा आकार है, खुशबू तुम्हारी निराकार है | 
फूल होना, मेरा होना है | 
खुशबू होना, तुम्हे पाना है | 
फूल होकर, मुझे पाना है | 
मुझे खोकर, तुम्हे पाना है |

ईश्वर या परमात्मा का जगत भी कुछ ऐसा ही है | जबतक मै हूँ और जहांतक मै हूँ तबतक ईश्वर के जगत का प्रारंभ नहीं होता | और जैसेही मै मिट जाताहूँ, ईश्वर के जगत का प्रारंभ होता है | मेरा होनाही एक बड़ी बाधा है | मेरा होनाही मुझे ईश्वर से दूर ले जाता है और मेरा मीटना ही ईश्वर के करीब ले आता है |